कल मुझे अपने मोबाइल पर मेरी एक सहेली का SMS मिला, जो इस प्रकार है - "Jai Hanuman" Ye Msg Mehndipur Balaji se chala hai. Ise 11 Logon ko bhej do. 8 din me Life me kuch Luck hoga, Nahin bhejoge to Unlucky ho jaoege. Try it plz.
इस तरह के संदेश अक्सर इमेल या मोबाइल में आते रहते हैं। जब हम छोटे थे तब अक्सर घर पर ऐसे संदेशों वाले पोस्ट कार्ड आया करते थे जिन्हें और 100 लोंगो को भेजने को लिखा रहता था। अब जमाना इमेल और एसएमएस को है, तो अब ऐसे संदेश इमेल और मोबाइल के इनबॉक्स में आते हैं। ऐसा नहीं है कि ऐसा सिर्फ भारत में ही होता है, बल्कि कई बार मुझे ऐसे ईमेल प्राप्त हुये हैं जो बाहर के देशों से घूमते हुये यहां आ जाते हैं। लगता है कि लोग पढ़ लिख कर एन आर आई हो गये लेकिन अंधविश्वास से विश्वास नहीं गया।
आखिर ये सब क्या है? कहां से ऐसे संदेश शुरू होते हैं? संदेशो से लगता है कि अंधविश्वासी पूरी दुनिया में फैले हुये हैं। हिंदु, मुस्लिम, ईसाई सब इस मामले मे एक हैं। इमेल या मोबाइल संदेश प्राप्त होते ही बिना सोचे समझे इस संदेश को 10 नये लोगो को आगे भेज देते हैं।
आखिर लोग कब तक ऐसा करते रहेंगे? ये अंधविश्वास कब खत्म होगा?










8 टिप्पणी:
अजी, मेरा तरीका अपनाईये.. मुझे जो कोई इस तरह का मैसेज या मेल करता है मैं उसे ही उतनी बार वो मैसेज या मेल भेज देता हूं.. इसका फल ये हुआ है कि आज कल मुझे कम से कम इस टरह का कोई मैसेज या मेल नहीं आता है.. हां एक बाधा आपको आ सकती है, मेरे मोबाईल में 10000 मैसेज प्रति महीना फ्री है(नैशनल और इंटरनैशनल भी) जो शायद आपमें ना होगा.. :D
आपकी चिंता वाजिब है. हमारे देश में अंध विश्वास भी तकनीक और विज्ञान की गर्दन पर सवार हो जाता है.
मुझे लगता है कि कई बार हम भी अनजाने में इस अन्धविश्वास के वाहक बन जाते हैं. क्या ही अच्छा हो कि इस तरह की मेल को हम लोग अपने स्तर पर ही खत्म कर दिया करें. कम से कम उसका विस्तार/प्रसार तो नहीं होगा.
ये टिपण्णी आपको माता ब्लाग्वानी की कृपा से प्राप्त हुयी है. यदि आप इसी प्रकार टिप्पणियां पाना चाहती हैं तो इसी समय जाकर १५ पोस्टों को पढ़ें फिर उनपर टिपण्णी दें. :)
अन्धविश्वास का प्रारम्भ ही अंध से होता है, अतः इनमें कुछ सुधार होने की आशा नहीं है. चाहे भारत हो चाहे विदेश, हर ओर है इसका प्रवेश.
भेजने वाले को कसकर डपट दीजिये और लानत मलामत कीजिये उसकी अंधविश्वासी होने के लिए. समस्या हल हो जायेगी. यही हमने किया था. अब आनंद से हैं और संतुष्ट भी कि कम से कम कुछ को तो सुधार दिया.
और अच्छी बातों के ब्लाग पर बुरी बातों की चर्चा?
Bilkul jahir sa wajib sawal uthaya hai aapne, taras aata hai aise msz bhejne walon par, aur khaskar tab, jabki wo bachpana ki dahlij langh chuke hote hai. Mujhe es tarah ke msz milte hain to ulte mood kharab ho jata hai aur ese bina bheje hi kuch manhus sa ho jata hai, bhagwan bachaye aise manhus mszon aur unko bhejne wale manhuson se. khao to pachtao, na khao to bhi pachtao. Enhe kaun samjhaye ki bhagwan ko to es dhandhe me mat dubaeye, unka hi sahara lekar ye anarth. bechare badnam ho jayenge, bhagwan se bhi bharosa uth jayega, waise bhagwan pe bharosa bhi ek andhvishwas hi hai. narayan-narayan
A good raised point which seems to be valid but instead of looking in the depth of message, we are just commenting on the blind faith. I just want to direct ur attention that these things start through SMS or e-mail and gathers the information of many mobile users or the IP address/e-mail and other personal information during the forwarding of the message. These infomations then gathered collectively by some of the companies to builtup their big database which they use to send some information to all the database which was collected through this method. Actually this is the basic concept of the development of spam. Some of the senders sometimes misuse the important personal/ banking/credit card details of the user, hence the same should be declined or should be sent to cyber crime cell for investigation. (I am extremely sorry that I want to write in hindi but I don't know the hindi typing though I am a great admirer of my National Language, hope u don't mind the same)
ye baat bilkul shai hain ki hum me se bahut sare log iss tarh k kaam karte hain ...lekin jis tarah se sabhi muslman antakvadi nahi ho sakte ussi tarah se ye sare message bhejne wale b nonsense nahi ho sakte orr na hi message b...mera ye manna hain ki agar koi ye message recieve karta hain uski koi thinking hoti hain toh usse khud ko hi smjhana padega naki humare riti riwazo ko tatolna...
Post a Comment