टीवी का रिमोट किसके हाथ में हो? यह कहानी भी आजकल सास-बहू की कहानियों की तरह कहानी घर-घर की और लड़ाई घर-घर की बन गई है। हमारे अपने ही घर में टीवी का रिमोट किसके हाथ में हो इस बात पर अक्सर घमासान होती है। बेटी को स्कूल से आ कर टावी पर कार्टून देखने होते हैं जो देर शाम तक आते हैं, मुझे घर का और ब्लागिंग का काम निपटा कर बचे टाइम में मनोरंजन के लिये धारावाहिक देखने होते हैं, वहीं पतिदेव को ऑफिस से आकर ताजा समाचार, दिन में कहीं हुये क्रिकेट मैच के बारे मे जानने की उत्सुकता रहती है। ऐसे में टीवी कि रिमोट का नियंत्रण अपने हाथ में रखने के लिये आए दिन, जाहिर है कि घमासान होता है।
क्या इस समस्या का कोई समाधान है? मेरी जानकारी में अधिकांश घरों मे ये समस्या है कि टीवी कौन देखे और क्या देखे। घरों मे झगड़े बढ़ रहे हैं। हमें तो अभी तक कोई समाधान नजर नहीं आया है। कोई हो तो बताइये।









1 टिप्पणी:
अच्छा चिंतन है।
Post a Comment