Sunday, 27 January, 2008

अमेरिकी लोगों को भारतीय माल पसंद

एक सर्वेक्षण के अनिसार अधिकतर अमेरिकी 'मेड इन इंडिया' उत्पादों की खरीददारी के खिलाफ नहीं हैं लेकिन वहीं चीन में बने उत्पादों के लिए मामला ठीक इसके उलटा है। अमेरिका की प्रतिष्ठित कारोबारी पत्रिका फा‌र्च्यून ने एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला है। चीन में बने उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर हाल ही में उठे विवाद के मद्देनजर उक्त सर्वेक्षण में शामिल पांच में लगभग तीन [57 प्रतिशत] अमेरिकी नागरिकों ने उत्पाद के चीन में बने होने पर उसे खरीदने की कम संभावना व्यक्त की। हालांकि सर्वेक्षण में शामिल लगभग 52 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इस तरह की घटना खरीदारी संबंधी उनके फैसले को प्रभावित नहीं करेगी अगर उत्पाद भारत में बना हो। सर्वेक्षण में केवल 35 प्रतिशत अमेरिकी लोगों ने कहा कि उन द्वारा भारत में विनिर्मित उत्पादों को खरीदे जाने की कम संभावना है। वहीं 11 प्रतिशत ने कहा कि उन द्वारा इस तरह के उत्पादों को खरीदे जाने की अधिक संभावना है। पत्रिका का कहना है, उत्पाद का विनिर्माण कहां हुआ है इसका अमेरिकी नागरिकों के खरीददारी संबंधी फैसले पर असर नहीं पड़ता हालांकि चीन में बने उत्पाद इसका अपवाद हैं।

1 टिप्पणी:

अविनाश वाचस्पति said...

चीन में बने सो चीनी
अमेरिका बनना चाहता
होगा शुगर फ्री
इसके लिये इंडियन
चीज़ें हैं सबसे ज़रूरी.

कुल पेज देखे गये