Thursday, 13 December, 2007

क्या उनकी भी पिटाई इसी तरह द्वारा होनी चाहिये?

कल हमारी सोसाइटी में एक घटना घट गई। हुआ यूं कि अचानक किसी के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। किसी महिला की भी चीखने और रोने की आवाज आ रही थी। हम लोगों ने बाहर जा कर देखा तो देखा कि हमारी सोसाइटी का एक चौकीदार अपनी पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर रहा था। सब लोग इकठ्टे हो गये और बीच-बचाव कर महिला को पिटाई से बचाया। वह महिला हमारी ही सोसाइटी में हम लोगो के यहां घरें पर झाड़ू-पोंछा और बरतन धोने का काम करती है। पिछले दिन वह काम पर भी नहीं आई थी। लोगों के पूछने पर उस चौकीदार ने बताया कि वह महिला उस को काम पर जाने की कह कर किसी और आदमी के साथ पिक्चर देखने और घूमने चली गई थी। इसलिये गुस्से में वो चौकीदार जो उस का पति थी, उसे पीट रहा था। खैर लोगों ने पिटाई से तो महिला को बचा लिया और दोने को ही इस तरह के गलत काम न करने की सख्त हिदायत दी। काम वाली महिला की चौकीदार पहले ही काफी पिटाई कर चुका था। दिन भर सोसाइटी की हम महिलायें इसी बात की चर्चा करते रहे। महिला मे जो किया वो सरासर गलत था, तो उसका तो किसी भी प्रकार समर्थन नहीं किया जा सकता था, लेकिन चौकीदार ने जो किया वो तो बहुत ही गलत था । महिला को पीटना कहां तक सही था? आश्चर्य की बात ये थी की लगभग सभी लोग (महिलायें भी) इस पिटाई को सही मान रहे थे। पतिदेव हमारी मंद-मंद मुस्कराकर बोले "इस तरह की हरकत करने वाली महिला के साथ तो ऐसा ही होना चाहिये"। हमारे सामने बड़ी दुविधा की स्थिति थी, महिला की करतूत का समर्थन नहीं किया जा सकता, उसकी गलती की कुछ सजा जो मिलनी ही चाहिये, लेकिन पिटाई भी तो सही समाधान नहीं है। आखिर क्या समाधान है कि इस तरह की समस्यायें घर की चाहर दीवारी में ही सुलझ जायें? यहां पर एक बात और, हमारी ही सोसाइटी में, कुछ पुरुषों के बारे में सभी जानते हैं कि वो दूसरी महिलाओं से संबंध रखते है, यहां तक कि उनकी पत्नियों को भी कुछ-कुछ पता है (शायद सब पता है), तो क्या उनकी भी पिटाई इसी तरह उनकी पत्नियों द्वारा होनी चाहिये?

2 टिप्पणी:

ghughuti said...

यदि एक पिटाई सही है तो दूसरी भी ।
घुघूती बासूती

parul k said...

manishaa ji jo mai sunaungi shayad kalpanik lagey magar abhi 4 din pahaley iska ulat qissa hamney dekha apney hi ghar ke saamney ..thoda andhera rahata hai...7 bajey ke aas pass shaam ko ek mahilaa ki shor machaney ki avaaz se hum bhi bahar bhaagey,dekha ki ve mahila ek aadmi ko maar rahi hain v saath me chilla rahi hain ki aap kaun hotey hai mujhey tokney vaaley ,aap merey husband hai kya,ye dekh merey patidev zor se hansey merey poochney par boley mai ise jaanta huun ye sach me iska husband hai...ab batana zaruuri hai ki ve apney boyfriend nahi boyfriends ke saath ghuum rahin thii...ab batayie koi kya kahey...maaf kijiye tippadi bahut badi ho gayi. lekin iss baar sharminda vo bandaa thaa.jo chuchap chala gaya apni izzat bachaaney ko.

कुल पेज देखे गये