Thursday, 22 November, 2007

सबीर भाटिया का ऑनलाइन ऑफिस सॉफ्टवेयर

हाटsabirBhatiaमेल के जरिए इंटरनेट की चिट्ठी-पत्री की दुनिया में क्रांति लाने वाले सबीर भाटिया ने बुधवार को अपने नये उत्पाद से पर्दा उठाया। कई खूबियों वाले लाइव डाक्यूमेंट्स नामक इस साफ्टवेयर के बारे में भाटिया का दावा है कि यह वही अनुभव देगा जो 400 डालर (लगभग 16 हजार रुपये) खर्च करने के बाद माइक्रोसाफ्ट आफिस 2007 देता है। अगर सरल भाषा में कहें तो इसे आनलाइन माइक्रोसाफ्ट आफिस 2007 कहा जा सकता है। भाटिया की बंगलूर स्थित कंपनी इंस्टाकाल (Instacoll) ने लाइव डाक्यूमेंट्स को विकसित किया है। सबीर भाटिया इससे पहले आरजू.कॉम के द्वारा अपना भाग्य अजमा चुके हैं जो कि ठीक से नहीं चल पाया। सबीर भाटिया का यह तीसरा प्रयास है। इसके अलावा ट्रैवल से संबंधित एक पोर्टल भी सबीर भाटिया चला रहे हैं। लाइव डाक्यूमेंट्स में सबीर भाLiveDocumentटिया ने माइक्रोसाफ्ट आफिस की तरह ही वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रैडशीट एवं प्रजेन्टेशन की सुविधा प्रदान की है। इंटरनेट पर मुफ्त में उपलब्ध इस साफ्टवेयर के जरिए कई यूजर्स एक ही समय एक साथ एक ही डाक्यूमेंट पर काम कर सकते हैं। नेट पर होने वाली छेड़छाड़ से बचने के लिए इसमें आंकड़ों की सुरक्षा का खासा ख्याल रखा गया है। इसके तहत केवल उन्हीं लोगों को किसी डाक्यूमेंट की शेयरिंग करने का अधिकार होगा जिन्हें उपभोक्ता ने इसकी डिजिटल अनुमति दे रखी होगी। सभी आपरेटिंग सिस्टम पर काम करने की सुविधा होना भी लाइव डाक्यूमेंट्स की एक खूबी है। इसकी एक और विशेषता इसकी ऑफलाइन और ऑनलाइन डाटा को अपने आप सिंक्रोनाइज करना है। लाइव डाक्यूमेंट्स भी ओपेन सोर्स में बनाया गया है।

गूगल भी इसी तरह की सुविधा पहले से ही मुफ्त दे रहा है, देखने वाली बात होगी कि सबीर भाटिया क्या पहले से ही मौजूद गूगल का मुकाबला कर पायेंगे? इसके आलावा मुफ्त का ही ओपेन ऑफिस और स्टार ऑफिस भी उपलब्ध हैं। लगता है कि ऑफिस सोफ्टवेयरों की दुनिया में दिलचस्प मुकाबला होने वाला है।

काम की कड़ियां :

4 टिप्पणी:

संजय बेंगाणी said...

अच्छी बात है. देख लेते है "मेड इन इंडिया" प्रोडक्ट को.

Raviratlami said...

अच्छी jaankari है . dhanyavaad . ये गूगल कुछ को हिन्दी करता है कुछ को नही !

Jitendra Chaudhary said...

मेरे को नही लगता कि ये प्रोडक्ट भी चल पाएगा। क्योंकि कम्पटीशन तगड़ा है। आपने जो ऊपर प्रोडक्ट बताएं है उनके अलावा भी एक प्रोडक्ट है जोहो , ये इन सभी पर भारी पड़ता है। गर्व करने वाली बात ये है कि ये प्रोडक्ट भी मेड इन इंडिया है, अलबत्ता बना विदेशी कम्पनी के लिए है।

सबीर भाटिया लाइव डाक्यूमेन्ट नामक प्रोडक्ट भी किसी और को बेचने के लिए ही बनाया है, लेकिन इसको लाने मे काफी देर कर दी। सॉरी सबीर, ये प्रोडक्ट भी पिटेगा....|

AtulChauhan said...

ज्ञानवर्धक जानकारी है।

कुल पेज देखे गये