टीवी पर आजकल नृत्य आधारित कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। नच बलिये-3 पहले शुरु होकर धूम मचा रहा
था, अब झलक दिखला जा -2 भी प्रारम्भ हो गया है। दोनो ही कार्यक्रमों में टीवी व फिल्मी जगत की कई नामी गिरामी जोडियां और हस्तियां भाग ले रही हैं। हमारे देश में नाचने गाने की बहुत पुरानी परंपरा रही है, यही कारण है कि हमारी फिल्मों में नाच व गान फिल्म का अभिन्न अंग होता है। गाने और डांस की लोकप्रियता फिल्म को हिट या फ्लाप करवा सकती है। नृत्य की इसी लोकप्रियता को भुनाने के लिये ये नृत्य आधारित कार्यक्रम शुरु किये गये हैं। पहले प्रयासों में भी नच बलिये व झलक दिखला जा कार्यक्रम काफी सफल रहे थे। मुझे इस तरह के कार्यक्रम काफी अच्छे लगते हैं। घर के सभी सदस्यों को डांस के प्रोग्राम काफी पसंद हैं। बच्चे ऐसे कार्यक्रमों को बड़े चाव से देखते हैं।
टीवी पर इन दोनों कार्यक्रमों से पहले भी कई प्रोग्राम आते रहे हैं। दूरदर्शन पर
नृत्य का अखिल भारती
य कार्यक्रम बहुत समय पहले से चला आ रहा है। सोनी टीवी पर आने वाला बूगी-वूगी भी खासा लोकप्रिय कार्यक्रम है। जहां दूरदर्शन का नृत्य का कार्यक्रम क्लासिकल डांस पर आधारित है वहीं बूगी-वूगी फिल्मी गानो पर डांस का आम लोगो को मौका देता है। नच बलिये व झलक दिखला जा कार्यक्रम भी फिल्मी गानों पर आधारित हैं लेकिन इनमें आम आदमी की कोई भागीदारी नहीं है। आम आदमी प्रसिद्ध हस्तियों को देखकर अपना मनोरंजन कर सकता है बस।
टीवी के ये कार्यक्रम चूंकि मेरे घर में सबको पसंद हैं इसलिये हमने ढूंढ़-ढांढ़कर अन्य टीवी चैनलों पर भी कई नृत्य आधारित कार्यक्रम पता किये हैं जिन्हें हम उतने ही चाव से देखते हैं। टीवी इन सभी प्रोग्रामों की सूची मे कई चैनल हैं।
- दूरदर्शन का नृत्य का अखिल भारतीय कार्यक्रम, काफी पुराना प्रोग्राम है, सादगी से पेश होता है। उच्च स्तर का कार्यक्रम।
- सोनी टीवी का बूगी-वूगी जिसे पुराने हास्य कलाकार जगदीप के बेटे जावेद और नावेद पेश करते हैं। यह कार्यक्रम शुक्रवार और शनिवार को शाम 8 बजे से 9 बजे तक प्रसारित होता है। यह कार्यक्रम अपने 11 वें वर्ष में चल रहा है।
- एमएच-1 (MH1) जो कि एक पंजाबी चैनल है, पर शनिवार को शाम 8.30 बजे से 9.30 बजे तक आजा नच ले। इसे पेश करती हैं पॉप सिंगर सनोबर व टीवी स्टार संगीता घोष।
- सोनी टीवी का ही झलक दिखला जा जो कि शुक्रवार और शनिवार को शाम 9 बजे से प्रसारित होता है। यह कार्यक्रम टीवी कलाकारों की जोडियों के नाच की प्रतियोगिता है।
- स्टार प्लस पर शुक्रवार और शनिवार को शाम 8 बजे से प्रसारित होता है नच बलिये-3, इसका प्रारुप भी झलक दिखला जा की तरह का है जिसमें बड़े कलाकार नाचते हैं।
- स्टार विजय पर शुक्रवार-शनिवार को शाम 8 बजे से प्रसारित होता है जोड़ी नं-1 कार्यक्रम।
- ईटीवी तेलुगु (ETV Telugu) पर स्टारवार के नाम से शनिवार की शाम 8 बजे से 8.30 बजे तक नाच का कार्यक्रम।
- मलयालम टीवी चैनल अमृता पर सोमवार से शुक्रवार सुपर डांसर जूनियर प्रोग्राम प्रसारित होता है। इसी चैनल पर बड़ो का सुपर डांसर कार्यक्रम भी आता है।
- तेलुगु चैनल जैमिनी पर रविवार की शाम 9 बजे डांस बेबी डांस कार्यक्रम आता है।
ये सभी तो वो कार्यक्रम हैं जो हम आम तौर पर देखते हैं। कई प्रोग्रामों का समय आपस में टकराता है इसलिये जब इनका दुबारा प्रसारण (Repeat Telecast) होता है तब देखना पड़ता है। क्षेत्रीय भाषाओं के टीवी चैनलों के कार्यक्रम में जो हमने खास बात देखी कि वहां डांसर अपनी भाषा के गानों पर तो नृत्य करते ही हैं, लगभग हर दूसरा-तीसरा गाना हिंदी फिल्मों का होता है। इससे यह बात तो पता चलती है कि हिंदी फिल्में सब जगह देखी और समझी जाती हैं।
इनके अलावा भी नृत्य आधारित कई कार्यक्रम होंगे जो कि हमारी जानकारी में नहीं है। किसी को पता हों तो हमें भी बताइये।









2 टिप्पणी:
पता नहीं, शायद कुछ लोग पसंद करते होंगे. हम तो चट गये इन्हें देख देख कर.
काफी अनालिसिस किया है आपने ...पता नही कितने ऐसे प्रोग्राम आने लगे ...हम तो बोर हो जाते है ...
Post a Comment